अरनिया। पुलिस ने गांव स्लैड कोठे में दबिश देकर 40 लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान संजीव कुमार निवासी कोठे स्लैड व बलविंद्र कुमार निवासी गांव देवीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एक्ससाइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्राई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बंसी लाल ने बताया कि पकडे़ गए दोनों व्यक्ति शराब बनाने में जुटे रहते हैं और बेचते हैं। ब्यूरो