फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े प्रेस करने वाले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चट्ठा इलाके में एक कपड़े प्रेस करने वाले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक प्रकाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। इस समय चट्ठा इलाके में रह रहा था। उसका बेटा और वह अलग अलग जगहों पर कपड़े प्रेस करने की दुकान करते हैं। दुकान के भीतर ही वह रहते भी हैं। तीन दिन पहले प्रकाश ने दुकान का शटर बंद किया। लेकिन एक दिन तक शटर नहीं खुला। उसकी अंदर ही मौत हो चुकी थी। दूसरे दिन उसका बेटा जब दुकान पर गया तो शटर बंद देखा। शटर तोड़ने के बाद अंदर देखा तो वह मर चुका था। शुरूआती जांच में मौत का कारण हर्ट अटैक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें