फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर मुख्य बाजार के पास रविवार की देर शाम पथराव में सीआरपीएफ के एक एएसआई समेत दो जवान घायल हो गए। घायलों की शिनाख्त 177 बटालियन के एएसआई गंगा धर व 179 बटालियन के सिपाही पदाला रामू के रूप में हुई है। पदाला को सिर में गंभीर चोट है और उसे बदामीबाग स्थित सेना के बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसएसपी जावेद इकबाल ने बताया कि वीडियो फुटेज से पत्थरबाजों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन


हंदवाड़ा के जंगलों में चलाया सर्च आपरेशन
श्रीनगर। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के राजवार जंगल इलाके में रविवार की शाम सर्च आपरेशन चलाया गया। सूत्रों के अनुसार सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स ने वाडेर बल्ला, बावन वाटसर व दुरेशपोरा के जंगल इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। ब्यूरो

आतंकियों को भगाने का वीडियो वायरल
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के चिनार बाग मोहल्ला टकिया में शुक्रवार की देर रात हुई मुठभेड़ में फंसे आतंकियों को लोगों की ओर से बचाकर भगाए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। रविवार को वायरल आठ सेकेंड के इस वीडियो में हथियार लिए दो आतंकियों को लोग भगाते दिख रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि मौके से लश्कर आतंकी नवीद जट अपने दो साथी आतंकियों के साथ फरार हो गया था। इस दौरान सीआरपीएफ जवान मनदीप कुमार शहीद हो गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें