रियासी। बुधवार देर शाम को ध्यानगढ़ में स्थित डैमटाम की झील के पानी में से एक महिला के शव को बरामद किया गया। बताया जाता है कि बुधवार को कुछ लोगों ने झील के पानी में एक शव को पानी में तैरते हुए देखा जिस के बाद इस की सूचना पुलिस को दी गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला जोकि एक महिला का निकला। शव की पहचान के लिए डैमटाप के आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया गया लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। बाद में शव को जिला अस्पताल में लाया गया और उस को शवगृह में रखा गया। पुलिस के मुताबिक तीन दिनों तक महिला के शव को शवगृह में रखा जाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव मिलने की सूचना अन्य पुलिस स्टेशनों में भी दे दी गई है। ब्यूरो