फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नीलामी मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी सहित अन्य पर आरोप तय

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राज्य वित्त निगम के पूर्व प्रबंधक निदेशक (एमडी) पूर्व आईएएस अफसर इजाज इकबाल समेत अन्य पर ईंट भट्ठे और सिरामेक्स प्राइवेट की फर्जी नीलामी के मामले में एंटी करप्शन कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट के स्पेशल जज ने 2 मई को इस मामले पर सुनवाई के बाद आरोप तय किए।
विज्ञापन

23 मार्च 2017 को कोर्ट में इस मामले का चालान पेश किया गया था। चालान के मुताबिक एमडी इजाज इकबाल, तत्कालीन मुख्य प्रबंधक राजिंदर प्रसाद, निगम के तत्कालीन नायब तहसीलदार रबिंदर मिश्रा, तत्कालीन नायब तहसीलदार असलम दीन चौधरी को आरोपी बनाया गया था। 19 मई 2011 को दर्ज मामले के अनुसार एंटी करप्शन ब्यूरे ने राज्य वित्त निगम पर छापेमारी की थी। आरोप था कि कंगड़ैल मिश्रीवाला स्थित रबिंदर नाथ आनंद के आनंद ब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड ईंट भट्ठे और जम्मू सिरामेक्स प्राइवेट लिमिटेड की नियमों को ताक पर रखकर नीलामी की प्रक्रिया में मिलीभगत ये नियमों का उल्लंघन किया गया है। इससे राज्य वित्त निगम को 108 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जांच पूरी करने के बाद एंटी करप्श्न ब्यूरो ने निगम के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सामान्य प्रशासन प्रशासन विभाग से अनुमति हासिल की। कोर्ट ने उक्त अधिकारियों के अलावा राकेश चौधरी के खिलाफ भी आरोप तय किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें