फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोप में आंकिक बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक सहकारिता राघवेंद्र सिंह ने प्रभारी सचिव क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति कछला विकासखंड उझानी पर तैनात आंकिक रमेश सिंह को समिति सदस्यों से धोखाधड़ी करके धन का गबन करने और अनियमितताएं कर समिति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। उन्होंने बताया कि रमेश चंद्र पर कछला समिति के साथ-साथ किसान सेवा सहकारी समिति उझानी का भी अतिरिक्त प्रभार था। आरोप था कि उन्होंने कृषकों के साथ धोखाधड़ी गबन आदि किया था। इस पर संचालक मंडल ने पूरी रिपोर्ट सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक को भेजी। उन्होंने आरोप सही पाए जाने पर एक्शन लेते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें