फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों से बरामद किया 85 तोले सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


पुलिस ने चोरियों के नौ मामले सुलझाए
दो चोर गिरफ्तार, 85 तोले सोने के जेवरात बरामद
चिनौर और दोमाना इलाके में देते थे वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
दोमाना। पुलिस ने चिनौर और दोमाना क्षेत्र में हुई नौ चोरियों के मामलों को सुलझा लेने का दावा किया है। चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 85 तोले सोने के जेवरात बरामद किए हैं। चोरों से पूछताछ की जा रही है। दोनों किश्तवाड़ और गंदोह के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

एसपी रूरल दुष्यंत शर्मा ने बताया कि 12 अगस्त को चिनौर चौकी प्रभारी रंजीत सिंह राव ने रात को गश्त के दौरान दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। जब उनसे पूछताछ की गई तो वे शातिर चोर निकले। उन्होंने अपना नाम परवेज अहमद निवासी किश्तवाड़ और फारूक अहमद निवासी गंदोह डोडा बताया। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वे लोग क्षेत्र में वर्ष 2013 से सक्रिय हैं। उन्होंने लक्ष्मीपुरम चिनौर में किराए के मकान में रहता है। इलाके में कई स्थानों पर चोरियों को अंजाम दिया है। एसपी रूरल के अनुसार दोनों सूने घरों देख कर उसमें चोरियां करते थे। ज्यादातर नगदी और सोने पर ही हाथ साफ करते थे। चोरियां करने के बाद वे सोने को लक्ष्मीपुरम में किराए के कमरे में रखते थे। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उन्होंने सोना और अन्य सामान कहीं बेचा तो नहीं। इस क्रम में कुछ और लोग भी नप सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें