फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिश बालिका राजकीय बालगृह भेजी गई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर में लावारिश मिली करीब आठ वर्ष की बालिका को बाल कल्याण समिति ने मंगलवार को राजकीय बालगृह इलाहाबाद भेज दिया। मुंगराबादशाहपुर के नीभापुर के पास लावारिश भटकती बालिका को सोमवार की रात डायल 100 पुलिस ने पाया था। पुलिस ने बालिका को बाल कल्याण समिति को सौंपा। समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बालिका की काउंसिलिंग कराई। काफी पूछताछ के बाद भी वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। उसका नाम पता नहीं चल सका है। बाल कल्याण समिति ने लिखापढ़ी के बाद बालिका को राजकीय बालगृह भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें