फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का केस हल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके मौलवी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नौगाम पुलिस ने इसी साल 10 मार्च को अबरू शफी के शव को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। पत्नी आसिफा ने अरुचि बाग स्थित मृतक के भाई को फोन किया कि उसके भाई की मौत हो गई। उसने अपने ससुर को भी फोन कर यह जानकारी दी। उसने बताया कि आपका भाई जान उठ नहीं रहा है। दंपति की बेटी अलग रह रही है। जिस दिन घटना हुई, उस दिन बेटी अपने ननिहाल अलूची बाग में थी। घर वालों ने माना कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। जबकि मृतक का हार्ट अटैक का कोई भी पुराना इतिहास नहीं है। घरवालों ने पहले यह बताया कि अबरू शफी की मौत प्राकृतिक आपदा के कारण हुई है।
इस बीच परिवार के लोगों ने बताया कि महिला पिछले 12 साल से पति के साथ नहीं रह रही थी। शादी के बाद ही नहीं, उससे पहले भी दोनों में संबंध थे। कई सालों तक दोनों के बीच संबंध रहे।
विज्ञापन



मौत पर कई सवाल
मृतक की पत्नी ने व्हाट्सएप, फेसबुक पर भी कई संदेश डाले कि उसका पति पिछले कई दिनों से लापता है। उसके अंकल ने ही बोला कि उसके पति की मौत हो गई है और वह अपने पति शव के पास ही मौजूद है। मृतक के पिता ने पूरी कहानी पुलिस को सुनाई। लड़की की शादी को 12 साल हो गए। उससे पहले भी दोनों में संबंध थे। परिवार के लोगों की आपत्तियों के बाद भी दोनों ने शादी कर ली। पत्नी ने पति द्वारा गिफ्ट में दिए गए सोने की चूड़ियों को भी बेच दिया।

पुलिस जांच
14 मई को मोहम्मद शफी भट्ट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बेटे की मौत हो गई है। उसका शव रहस्यमय परिस्थितियों में बरामद किया गया। पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने डिप्टी कमिश्नर के आदेशों पर फोरेंसिक लैब को सूचना दी। शव का पोस्टमार्टम किया गया और जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया।

रिश्तेदार का मोबाइल करती थी इस्तेमाल
मृतक की पत्नी मौलवी से बात करने के लिए अपने ही एक रिश्तेदार सुहेल निवासी लहर का सिम कार्ड का उपयोग करती थी। सुहेल मौलवी का भी रिश्तेदार था। इस सिम कार्ड को मौलवी ने ही मुहैया कराया था। हत्या के बाद से मौलवी फरार हो गया। मौलवी ने राउफ सादिक के नाम से नया सिम कार्ड खरीदा। उसके बाद भी वह महिला से बातचीत करता रहा।
विज्ञापन


फोन पर बातचीत करते हुए पकड़ा था
मृतक ने फोन पर बातचीत करते हुए अपनी पत्नी को रंगे हाथों पकड़ा था। आसिफा ने अपने रिश्तेदार का फोन नंबर भी दिया था। अपने मायके में जाकर आसिफा ने अपने पति की हत्या करने की साजिश रची। योजना के अनुसार उसने अपनी बेटी को ननिहाल भेज दिया। दस मार्च को रात 12 से साढ़े बारह बजे के बीच उसने अपने पति को दूध दिया। इस बीच मौलवी भी घर में आ गया। उसने मृतक का गला दबाया। घर की दिवार लांघी और फरार हो गया। शुक्रवार को वह मस्जिद में नमाज अता करने पहुंच गया। मौलवी एक प्राइवेट स्कूल में भी पढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें