जम्मू में पुरुषोत्तम कुमार (32) निवासी करलूप की मोटरसाइकिल पुरखू में फिसल गई। घायल अवस्था में उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया। वहीं दोमाना के रहने वाले संतोष देवी (30) को सड़क पर चलते वक्त पीछे से स्कूटर ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें जीएमसी लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोमाना थाने में केस दर्ज कराया गया है।