फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 29 Mar 2017 12:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
पुलिस ने जिले में नशा विरोधी अभियान चलाकर कई लोगों को पकड़ा। बाडी ब्राहमणा, विजयपुर क्षेत्रों में नशीले कैप्सूल, देसी शराब और चरस को बरामद किया गया। पुलिस अनुसार बाड़ी ब्राहमणा पुलिस थाना अंतर्गत शाह तालाब इलाके में पुलिस ने एक दवाईयों की दुकान करने वाले व्यक्ति को पकड़ा।
विज्ञापन


उसकी दुकान से नशीले कैप्सूल, इंजेक्शन तथा अन्य दवाईयां बरामद की गई है। इसके पास से 610 नशे के कैप्सूल व अन्य प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं। आरोपी की पहचान जहीर अब्बास पुत्र मोहम्मद शब्बीर निवासी बिलावर के रूप में हुई है। मौजूदा समय में वह भठिंडी इलाके में रहता है। अन्य कार्रवाई में विशाल शर्मा पुत्र दर्शन कुमार निवासी घगवाल को नशीले कैप्सूल समेत पकड़ा। इसके पास से 476 कैप्सूल बरामद कर लिए। इसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। रामगढ़ पुलिस ने दो अलग अलग इलाकों में छापे मारकर दो लोगों को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस को सूचना मिली कि रडमां गांव में एक व्यक्ति देसी शराब निकालने का काम करता है।

पहचान योगेंद्र पाल के रूप में हुई है। उसके कब्जे से दो लीटर शराब बरामद की गई है। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति कश्मीर सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी रेंका को पकडा। उसके कब्जे से 57 शराब के पाउच बरामद किए गए है। विजयपुर पुलिस ने स्वांखा मोड इलाके में एक व्यक्ति को चरस के साथ पकड़ लिया। उसके कब्जे से 130 ग्राम चरस बरामद की गई है। तलाशी के दौरान 130 ग्राम चरस बरामद हुई। उसकी पहचान जोगेंद्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी स्वांखा मोड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें