दोमाना। दोमाना इलाके में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक कुमार (33) पुत्र राम लाल निवासी भारदा अखनूर के तौर पर हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल भेजा गया है। कानाचक्क थाना प्रभारी नीरज चौधरी के अनुसार मृतक मोटर साइकिल जिसका नंबर (जेके02पी-7791) है। इसी पर सवार युवक अखनूर से जम्मू की ओर आ रहा था। इस बीच डूमी इलाके में लोड कैरियर आटो नंबर जेके02बीएफ -0642 से सीधी टक्कर हो गई। चालक को गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कानाचक्क पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल अखनूर शव ग्रह में रखवाया है। कानाचक्क पुलिस ने आरपीसी की धारा 337/304ए में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइक और आटो को सीज कर दी गई है। आटो चालक आटो को वहीं छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने फरार आटो चालक की तलाश शुरू कर दी है।