जम्मू। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाया। डोगरा चौक पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई की गई। तेज आवाज करने और धुआं फैलाने वाली बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की गईं। कई बाइक में पटाके छूटने वाला सिस्टम लगा रखा था। एएसपी प्रभुदयाल शर्मा ने बताया कि 20 मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया है। कई चालकों ने जो साइलेंसर कंपनी की तरफ से बाइक में लग कर आता है, उसकी जगह दूसरे साइलेंसर लगा रखे हैं। इससे तेज आवाज निकलती है। साथ ही धुआं भी अधिक फैलता है। ब्यूरो