फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली करेंसी मामले में आरोपों से मुक्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नकली करेंसी मामले में कोर्ट ने आरोपी को केस से मुक्त कर दिया। सुभाष नगर के रहने वाले ऋषि कुमार पर नकली करेंसी का केस चल रहा है और वह अंडर ट्रायल है। शुक्रवार को जम्मू के एडिशनल सेशन जज ने मामले पर सुनवाई करते हुए रिहाई का आदेश दिया। पुलिस केस के मुताबिक आरोपी को 2009 में 100 रुपये के 21 नोटों के साथ पकड़ा गया था। मामले पर सुनवाई करते हुए जज ने महसूस किया कि आरोपी के खिलाफ स्टेटमेंट आपस में मेल नहीं खाती। पुलिस की तरफ से पेश किए गए सबूत नाकाफी हैं। आरोपी पर आरोप साबित नहीं होते। इन दलीलों को मद्देनजर रखकर आरोपी को केस से मुक्त करते हुए रिहा कर दिया गया। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें