कठुआ। सिटी थाना के अधीन पड़ते इलाके में वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में दो दोपहिया वाहन को आग लग गई। वाहनों में एक स्कूटी है और एक स्कूटर है। स्कूटर मालिक ने बताया कि उसकी रिपेयर की दुकान है। स्कूटी उसके पास रिपेयर के लिए आई थी। रात तक सब ठीक था। स्कूटी के साथ ही उनका स्कूटर भी लगा हुआ था। सुबह करीब पौने बारह बजे के करीब उनके पड़ोसी ने बताया कि वाहनों में आग लगी है। इसके बाद उन्होंने पानी डालकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक वाहनों केे नुकसान हो चुका था। इसकी शिकायत पुलिस में की गई है। ब्यूरो