जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस थाना अंतर्गत बीरपुर इलाके में आठ जनवरी मेटाडोर से गिरने से घायल हुए व्यक्ति ने जीएमसी में दम तोड़ दिया। चार दिन से उसका इलाज जारी था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
मृतक की उम्र पचास वर्ष के करीब है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, जम्मू बस स्टैंड थाना अंतर्गत बीसी रोड पर एक निजी होटल के नजदीक एक अज्ञात शव पुलिस ने बरामद किया है। आयु 26 वर्ष के करीब बताई जा रही है। शव को जीएमसी में रखा गया है।