दोमाना। चिनाब दरिया में बहने वाले सेना के जवान का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि, सेना ने तलाशी जारी रखी है। इसके लिए उधमपुर से सेना के गोताखोरों को विशेष रूप से बुलाया गया है।
गौरतलब है कि सोमवार को वार्षिक अभ्यास के दौरान चिनाब दरिया में सेना के दो जवान पानी में वह गऐ थे। एक जवान को तो बचा लिया गया लेकिन 118 इंजीनियर के जवान मजिंद्र उर्फ मंदीप सिंह का कोई पता नहीं चला।
पुलिस की ओर से चिनाब के साथ साथ लगते सभी पुलिस थानों और चौकियों को मंदीप के बहने को लेकर सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने चिनाब के साथ लगते गांव वालों से भी सहायता करने की अपील की है।