दिव्यांग ने महिला पर मकान कब्जाने का आरोप लगाया
खरखौदा। दिव्यांग आसिफ पुत्र शौकत अली के अनुसार उसके नाम बिजली बंबा चौकी क्षेत्र की कांशीराम आवासीय कालोनी में एक मकान है। तीन माह पूर्व एक महिला को अपने मकान को किराये पर देकर छोटे भाई के पास चला गया। अब उसने मकान खाली कराने को कहा तो महिला ने इंकार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि वह थाने में चार तहरीर दे चुका है। पीड़ित कई दिव्यांगों के साथ खरखौदा थाने पहुंचा और हंगामा किया । वहीं थाना प्रभारी कुलवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।