जम्मू। शहर के बेलीचराना इलाके में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नसरीन रमजान निवासी तारजू सोपोर जोकि इन दिनों बेली चराना की बशीर बस्ती में रहती है की शनिवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस संदर्भ में मामला दर्ज किया गया। उसके परिजनों से इस बारे में पूछा गया। परिवार की तरफ से पुलिस को बताया गया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि मौत का कारण क्या रहा।