सांबा। नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में पुलिस ने वीरवार को तीन आरोपियों को दबोचा। उनके कब्जे से चार ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ। थाना प्रभारी सांबा शिवदेव सिंह ने मानसर मार्ग के दबोह में नाका लगाया था। वहां वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी सांबा की ओर से एक स्कूटी (जेके21बी-1293) और बाइक (जेके02एडी-6568) को रोका गया। तालाशी लेने पर स्कूटी और बाइक पर सवार तीन युवकों से चार ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मौके पर ही आरोपी अमन सिंह निवासी लंगथ, रणदीप सिंह निवासी बाडियां सांबा और रवि कुमार निवासी सुजंमा सांबा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों को हिरासत में लिया गया। ब्यूरो