जम्मू। सशस्त्र सीमा बल का एक जवान अपने कैंप से लापता हो गया है। इसकी शिकायत छन्नी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार छन्नी हिम्मत इलाके में एसएसबी की 7वीं बटालियन का कैंप है। राजस्थान का रहने वाला जवान परवीन कुमार इसमें तैनात है। रविवार को बटालियन में परवीन के बारे पता चला कि वह कैंप में नहीं है। उसके साथियों ने बताया कि उसकी कोई जानकारी नहीं। इसके बाद पूरे कैंप में तलाशी की गई है। सब जगह ढूंढने के बाद भी पता नहीं चल पाया तो बटालियन के अधिकारियों ने छन्नी पुलिस को इसकी शिकायत दी। अब पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। जवान का मोबाइल फोन भी स्विच आफ आ रहा है।