सांबा। सुपवाल के अंतर्गत बाड़ियां गांव निवासी सुरेश कुमार ने सुपवाल पुलिस चौकी में चोरी की वारदात का मामला दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें राम कुमार निवासी खारी अरनास रियासी और सुरेंद्र निवासी तरिमथा रियासी शामिल हैं। उनके कब्जे से 9 मोबाइल और एक एलईडी बरामद की गई। उधर पुलिस पार्टी सुपवाल ने एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका तो उसके कब्जे से 120 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। उसकी पहचान आशोक कुमार निवासी गगोर विजयपुर के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो