फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूटी एस-क्रास गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नया गांव बाईपास पर चार पहिया वाहन में सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक युवक से गाड़ी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार एस-क्रास गाड़ी सवार गौरव व उसका साला अंकुश गांव जाखौदा स्थित अपनी दुकान से दिल्ली के नीलवाल की तरफ जा रहे थे। अभी वह नया गांव बाईपास पर पहुंच कर एक पकौड़े की दुकान पर गाड़ी साइड में खड़ी कर दी। इसके बाद गाड़ी से गौरव नीचे उतर गया और उसका साला अंकुश अंदर बैठा रहा। इसी दौरान पीछे से एक अज्ञात चार पहिया वाहन उनकी गाड़ी के पास आकर रुकी। इसके बाद उसमें से उतरे युवक ने गाली-गलौज करते हुए अंकुश पर पिस्तौल तान दी और धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो गोली मार दूंगा। इसके बाद धक्का देकर अंकुश को नीचे उतार दिया। उसके बाद बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


राहगीर की मदद से चार किलोमीटर तक किया पीछा
बदमाश एस क्रॉस गाड़ी लेकर दिल्ली की तरफ फरार हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने राहगीरों की मदद से उनकी बाइक पर बैठकर लगभग चार किलोमीटर तक पीछा गया, लेकिन गाड़ी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि पीड़ित पीछा न कर पाए।

घटनास्थल से आधा किमी. की दूरी पर है पुलिस चौकी
नया गांव बाईपास करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर एचएल सिटी पुलिस चौकी बनी हुई है। पकौड़े की दुकान में आने वाले लोगों का कहना है कि इस होटल में कई बार लूट की घटना हो चुकी है। कई बार पुलिसकर्मियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन यहां गश्त न होने के कारण अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन


पिस्तौल के बल पर गाड़ी छीनने के मामले में पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। बदमाशों का पता लगाने के लिए नया गांव बाईपास चौक के आसपास से यह भी पता किया जा रहा है यहां कोई सीसीटीवी कैमरे तो नहीं लगे हैं ताकि इनकी फुटेज के आधार पर कुछ जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

सुनील, जांच अधिकारी, थाना सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें