फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदेह के आधर पर दो लोगों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। शुक्रवार शाम पांच बजे पिता खजान सिंह बेचे गए चारे के पैसे लेने गुज्जरों के पास गए थे। मगर वह घर नहीं लौटे और सुबह उनका खून से सना शव नाले से मिला था। यह जानकारी मृतक पूर्व सैनिक के बेटे जागीर सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नाजिर पुत्र नूर बख्श व मजीद खान निवासी ज्यौड़ा फार्म को पशु चारा बेचा था। मगर काफी दिन बीतने के बाद भी जब उन्होंने पैसे नहीं दिए तो शनिवार शाम पांच बजे पिता पैसे लेने गए थे। रात भर उनकी काफी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे नाले से उनका शव बरामद किया गया। वहीं, पुलिस ने संदेह के आधार पर उक्त दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। वही, पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें