आरएस पुरा। कस्बे में एक महिला के खाते से 6.52 लाख रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज करवा कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने केस को साइबर सेल को सौंप दिया है। पीड़िता की पहचान रेखा चौधरी पत्नी अशोक कुमार निवासी मग्गोवाली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता रेखा चौधरी ने दर्ज शिकायत में बताया कि उसका जेएंडके बैंक की आरएस पुरा शाखा में अकाउंट है। फोन पर 6.52 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। जब ब्रांच में पता किया तो पाया कि यह पैसे पंजाब के कई एटीएम से निकाले गए हैं। इस संबंध में आरएस पुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।