फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग ने रामगढ़ कस्बे में काटे 30 अवैध कनेक् शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। गर्मी के मौसम में भी बिजली के बढ़ते लोड को मद्देनजर विभाग की टीम ने रविवार को रामगढ़ कस्बे में दबिश दी। इस दौरान कई अवैध कनेक्शन काटे और हीटरों को तोड़ दिया। बिजली विभाग सांबा के एक्सईएन नरोत्तम कुमार के दिशानिर्देश पर जेई सब डिवीजन रामगढ़ चंद्र वीर ने टीम के साथ रामगढ़ कस्बे व आसपास की झुग्गियों में छापा मार कर अवैध कनेक्शन काटे। इसके अलावा रामगढ़ में वर्कशाप सर्विस स्टेशन की बिजली को भी काट दिया गया, जो कि अवैध तरीके प्रयोग की जा रही थी।
विज्ञापन

टीम में लाइनमैन सतपाल, मीटर रीडर सुरेश कुमार, यशपाल, पूर्ण लाल व अन्य अधिकारी भी शामिल थे। सनद रहे कि रामगढ़ कस्बे में अधिक लोड़ के कारण ट्रांसफार्मराें के जलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने इस संबंध में एक्सईएन से बात कर समस्या के निदान की मांग की। वहीं, अवैध कनेक्शनों को काटने गई टीम को लोगों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा। जेई ने कहा कि बिजली की ओवरलोडिंग के कारण लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनके निदान के लिए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वह अपने लोड अनुसार ही बिजली की खपत करें व अवैध रूप से चलाए जा रहे उपकरणों को बंद करें। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान जिन लोगों का लोड अधिक पाया गया, भविष्य में उनका लोड उसी के हिसाब से कर दिया जाएगा। बिजली विभाग की कार्रवाई से बकायेदारों व बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। जेई के अनुसार इलाके के कुछ 30 घरों (झुग्गियों) पर कार्रवाई हुई है, जहां हर घर से हीटर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें