राजोरी। राजोरी जिले के करहद गांव में सोमवार को दो परिवारों में भूमि विवाद में गोलियां चलने से दो युवक घायल हो गए।
सूचना के अनुसार दो परिवारों में कहासुनी ने हिंसक रूप धारण कर लिया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने 12 बोर की राइफल से गोलियां चला दीं, जिससे दो युवक घायल हो गए। घायलों में नजाकत हुसैन और इशहाक शाह निवासी कोटे धारा को घायल अवस्था में जीएमसी राजोरी में भर्ती करवाया गया है। घायल के साथ आए तीमारदारों के अनुसार आरोपी व्यक्ति ने गोलियां चलाने के बाद पत्थरबाजी भी की। दरहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में की कई जगह दबिश दी, लेकिन अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।