फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक बोर्ड के वरिष्ठ सहायक से ठगे 46 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड के वरिष्ठ सहायक से 45 हजार 800 रुपये ठगने का मामला कैंट कोतवाली में दर्ज किया गया है। आरोपी ने खुद को आर्मी में बताकर ठगी की है।
विज्ञापन

कैंट कोतवाली के राजेंद्र नगर निवासी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वरिष्ठ सहायक दिनेश कुमार के अनुसार वे काफी समय से ओएलएक्स पर स्कू टी खरीदने के प्रयास में थे। वेबसाइट पर एक स्कूटी पसंद आई। संपर्क करने पर स्कूूटी मालिक ने खुद को आर्मी में जवान बताते हुए अपना कार्ड भी दिखाया गया। बातचीत में स्कूटी का सौदा 45 हजार 800 रुपये में तय हो गया। कथित जवान ने पेटीएम के माध्यम से भुगतान लेने के बाद स्कूटी पार्सल से भेजने का भरोसा दिया। इस पर दिनेश ने पेटीएम से भुगतान कर दिया, लेकिन भुगतान होने के बाद आरोपी ने फोन बंद कर लिया। इंस्पेक्टर नदीम अतहर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें