फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला में इन दिनों नशे का प्रचलन बढ़ गया है। युवक कई प्रकार के नशे की चपेट में आ रहे हैं। सबसे अधिक खतरनाक नशा चिट्टा भी अब जिला में पहुंच गया है। युवक इनके चंगुल में फंसते जा रहे हैं। इंजेक्शन का नशे का प्रचलन पहले से ही था अब चिट्टा अपने पैर पसार रहा है। जिला पुलिस ने भी नशे के खिलाफ मुहिम चलाई है। जिसके चलते एक माह में चार लोगों को पकड़ा जा चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस की स्पेशल ब्रांच के कर्मचारियों की पुख्ता सूचना पर पुलिस ने आज एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच की तो उसके कब्जे से आधा ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार कस्बे के हाईवे पर पावर हाउस के निकट एक व्यक्ति संदीप सिंह को रोक कर जांच की तो उससे चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें