फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की खरीद-फरोख्त में दो लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की खरीद-फरोख्त में दो लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। ट्रैक्टर की खरीद-फरोख्त के मामले में कुछ लोगों ने मिलकर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी कर पैसे ठगने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हिसार के गांव राखी साहपुर निवासी अशोक कुमार ने शिकायत में कहा कि कुछ दिन पहले वह बस में चंडीगढ जा रहा था। सफर के दौरान संजय बेरवाल नामक एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान उसने एक ट्रैक्टर बेचने की बात कही। ट्रैक्टर की जरूरत को देखते हुए उसने भी हां कर दी। 23 अक्टूबर को वह अपने साथी संजीव के साथ दो लाख रुपये लेकर सफीदों आ गया। फोन पर संजय बेरवाल ने उसे सफीदों के नए बस स्टैंड के पास खड़े एक ट्रैक्टर को देखने की बात कही। उन्होंने तय जगह पर ट्रैक्टर को दिखाया गया। उस वक्त संजय बेरवाल मौके पर नहीं था। उन्होंने फोन पर इसकी कीमत पूछी तो उन्होंने खांसर चौंक पर बैठे होने की बात कही। वह लोग भी खांसर चौक पर पहुंचे, जहां उन्होंने दो लाख रुपये ले लिए। उस वक्त संजय के साथ कुछ लोग ओर भी थे। वह लोग अशोक व संजीव को कार में गांव पाजू कलां की ओर ले गए, जहां ट्रैक्टर की डिलीवरी करने की बात कही गई। शिकायत के अनुसार जब वह लोग गांव पाजू कलां के पास पहुंचे तो एक बोलेरो गाड़ी में पुलिस की वर्दी में कुछ लोग आए और संजय बेरवाल को बैठाकर ले गए। संजय के साथियों ने उन्हेें वहीं छोड़ दिया और अपनी कार लेकर फरार हो गए। उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ तो घटना की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई चंद्र ने बताया कि अशोक कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें