फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव दिगवार में आटो की टक्कर में घुड़सवार की मोत,पुलिस ने मामला दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंगलवार दोपहर को नगर के निकटवर्ती भारत पाक नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव दिगवार में एक टाटा मैजिक आटो की टक्कर में एक घुड़सवार की मौत हो गई। इस हादसे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय मोहम्मद सदीक पुत्र जुम्मा निवासी नक्करकोट दिगवार के रूप में हुई है। हादसे को अंजाम देने वाले आटो चालक की पहचान मारूफ खान पुत्र जुबान खान निवासी दिगवार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर गांव दिगवार नक्करकोट निवासी मोहम्मद सदीक घोड़े से गांव की तरफ जा रहा था इस बीच एक मोड़ पर सामने से आ रहे टाटा मैजिक आटो नंबर जेके-12-6616 ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरा। इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मोहम्मद सदीक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें