उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर पट्ठी इलाके में रविवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ है। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया।
जानकारी अनुसार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मक्खना देवी के शव को परिवार के सदस्यों ने कमरे में लगाए गए फंदे से लटकता हुआ पाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो