फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में कार गिरने से पुर्व सैनिक की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। मंगलवार दोपहर को ठंडापानी क्षेत्र में हुई एक कार दुर्घटना में कार चला रहे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पवन कुमार निवासी गांव दरूनी पौनी पूर्व सैनिक था। वह सेवानिवृत्त होने के बाद रेलवे की प्राइवेट कंपनी में बतौर सुरक्षा गार्ड काम करता था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंगलवार को पवन कुमार अपनी कार (जेके02डब्ल्यू-7475) को लेकर पौनी कस्बे से निकला। थोड़ी देर के बाद कार ठंडा पानी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। आसपास किसी के नहीं होने के कारण हादसे की का पता नहीं चल पाया। बताया जाता है कि थोड़ी देर के बाद वहां पर से एक मिनी बस गुजरी जिसके कुछ यात्री खिड़की से मुंह बाहर निकाले हुए थे। उन्होंने जंगल से जोरदार गाने की आवाज सुनाई दी तो चालक को गाड़ी रोकने को कहा। मिनी बस के रुकने पर जब कुछ लोग नीचे उतरे तो पाया कि एक कार गहरी खाई में गिरी हुई है। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ लोग नीचे उतरे तो पाया कि कार चालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को निकाल कर पीएचसी ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नोट खबर दो फोटो सहित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें