पुंछ/मेंढर। जिले के मेंढर सब डिवीजन की बालाकोट तहसील में नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने रविवार को पाक अधिकृत क्षेत्र से इस तरफ आए 13 साल के किशोर को पकड़ा। सेना ने बच्चे से प्राथमिक पूछताछ के बाद उसे मेंढर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में बच्चे ने अपने को गांव नटियाल तहसील बालाकोट पीओके का रहने वाला बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह गलती से इस तरफ आ गया।
रविवार की दोेपहर को मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण पर तैनात रेखा सेना के जवान गश्त लगा रहे थे। इसी बीच उन्होंने भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बच्चे को वहां घूमते हुए देखा। उन्होंने उसे पकड़ कर पूछताछ की तो पता चला कि यह बच्चा पाक अधिकृत क्षेत्र से इस पार आ गया है। इस पर सेना मुख्यालय में लाकर उससे प्राथमिक पूछताछ के बाद उसे मेंढर पुलिस के हवाले कर दिया गया।