फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बुरी तरह झुलसे बिजली विभाग के दो कर्मचारी, लुधियाना रेफर

विज्ञापन
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
रियासी। बुधवार दोपहर को बिजली की लाईन ठीक करते समय करंट लगने से विभाग के दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। दोनाें को जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया जहां से बाद में एक कर्मचारी को लुधियाना भेजा गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कर्मचारी वकील सिंह निवासी साढ़ी 33 केवी लाईन पर मरम्मत का कार्य कर रहा था। रात को चले आंधी तूफान के कारण बिजली की कई लाईनों में खराबी आ गई थी। इसी दौरान कर्मचारी ने पास ही से गुजर रही 11 केवी लाईन को गलती से अपने हाथ में पकड़ लिया, जिसके बाद उसको जोरदार करंट लगा।

जिससे उसकी चीख निकल गई, इसी दौरान पास ही काम कर रहे दूसरे कर्मचारी अजय कुमार निवासी कुंडरा ने उसे बचाने की कोशिश की इस दौरान उसने उस को खींचा भी। वकील सिंह की भांति ही अजय कुमार को भी करंट ने अपनी चपेट में ले लिया और दो गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


दोनाें कर्मचारियों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर दोनाें को प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू भेज दिया गया। वकील सिंह को करंट लगने से ज्यादा चोटें आई हैं और उसके शरीर का काफी हिस्सा जल भी गया है जम्मू से डाक्टरों ने उसको लुधियाना के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें