पौनी। तहसील के भारख क्षेत्र मेें एक बाड़े में आग लगने से उसमें मौजूद चार मवेशी झुलस गए। बताया जाता है कि वीरवार शाम को स्थानीय निवासी जगदेव सिंह के जानवराें के बाड़े में अचानक किसी तरह से आग लग गई, जिससे वहां पर मौजूद चार मवेशी इस की चपेट में आ गए और झुलस गए। मौके पर पहुंचे जगदेव सिंह के परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगाें ने पानी को फेंक कर के आग बुझाई।
मौके पर उपस्थित लोगों के अनुसार अगर आग बुझाने में थोड़ी देरी की जाती तो अंदर मौजूद सभी चार मवेशी मौत के मुंह में समा सकते थे। आग लगने के बाद बाड़ा पूरी तरह से जल गया। बाद में झुलसे मवेशियों को बाहर दूसरे स्थान पर ले जाया गया और उनको उपचार दिया गया। ब्ूयरो