चिनैनी। वीरवार की सुबह चिनैनी के मादा गांव के एक व्यक्ति की लापता होने की सूचना के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मादा गांव का एक बुजुर्ग लापता हो गया है, जिसका सामान चिनैनी तवी नदी पर बने पुल पर पड़ा हुआ है। पुल पर एक बैग के अंदर कुछ सामान और एक आई कार्ड पड़ा हुआ था, जिसके बाद स्थानीय पुलिस व लोगों ने बुजुर्ग व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी सुबह से शाम तक व्यक्ति की तलाश तवी नदी में की गई, लेकिन उसकी कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो पाई हालांकि व्यक्ति कहां पर है उसके बारे में किसी को भी कुछ पता नहीं है उधर शाम तक तलाश करने के बाद शुक्रवार को फिर व्यक्ति की तलाश शुरू की जाएगी पुलिस ने व्यक्ति के लापता की रिपोर्ट दर्ज कर दी है।