फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। शुक्रवार सुबह सात बजे बटोट किश्तवाड़ हाईवे पर थोपाल इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बक्करवाल चरवाहे और उसकी एक दर्जन से ज़्यादा भेड़ बकरियां को कुचल दिया। हादसे में एक दर्जन से ज़्यादा भेड बकरियां घयल भी हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बटोट से डोडा की और जा रहा तेज रफ्तार एक ट्रक जब थोपाल के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे गुजर बक्करवाल की भेड़ और बकरियां के झुंड और चरवाहा रहमततुल्ला बक्करवाल (28) निवासी थोपाल को कुचल दिया, जिस से उसकी और उसकी और एक दर्जन से ज़्यादा भेड़ बकरियां की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक फरार हो गया जिसको बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। चालक की पहचान बशारत अली के रूप में हुई है।
घटना के बाद गुजर बक्करवाल लोगों ने बटोट डोडा हाईवे पर धरना प्रदर्शन किया जिस से इस मर्ग पर यातायात करीब तीन घंटे तक बंद रहा । यह लोग आरोपी चालक को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार बटोट, एडीसी रामबन डीआईजी, डोडा किश्तवाड़ रामबन रेंज रफीक उल हसन घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और अरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद मार्ग पर गुजर बक्करवाल लोगों को धरना प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर शौकत एजाज भट्ट ने पीड़ित परिवार के दस हजार रुपये की राहत राशि मंजूर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें