जम्मू। त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में एक महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांधी नगर इलाके के रहने वाले दो युवकों रिक्की और पंकज ने महिला के साथ मारपीट की। वह उसे छेड़ रहे थे। महिला ने विरोध किया तो पीट दिया। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पकड़ से बाहर हैं।