दोमाना। अज्ञात मोटर साइकिल की टक्कर से 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। चाहत सैनी पुत्री नानक सिंह सरोड़ा अकलपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
नानक सिंह का घर अकलपुर-सरोड़ा सड़क से सटा हुआ है। बुधवार को जैसे ही बच्ची घर के गेट से बाहर निकली तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने उसे टक्कर मार दी। इसके चलते बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक आसपास के लोगाें को कुछ समझ आता मोटरसाइकिल चालक फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों ने घायल बच्ची को जीएमसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। दोमाना पुलिस ने अज्ञात मोटर साइकिल चालक के खिलाफ आरपीसी की धारा 279/304 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।