फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगरः आग से खाक हुए 13 मकान, सीआरपीएफ और दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Fri, 13 Dec 2019 03:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आग पर काबू पाने की कोशिश करता जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीनगर के डलगेट इलाके में एक आग की घटना में 13 रिहायशी मकान पूरी तरह जल गए। मकान मालिकों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंचे सीआरपीएफ और दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डलगेट के नेहरू पार्क स्थित एक घर में रात साढ़े दस बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई और विनाशकारी रूप धारण कर लिया। आग ने कुछ ही देर में 13 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। लकड़ी के बने यह सभी मकान धू-धू कर जलने लगे।

इसकी जानकारी मिलते ही सबसे पहले डल झील में तैनात सीआरपीएफ की वॉटर विंग मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। उसके बाद दमकल गाड़ियां भी पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने की सीआरपीएफ जवानों की सराहना

आग के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। घटना के बाद अधिकारियों ने मौके का जायजा लेते हुए मुआवजा देने का लोगों को आश्वासन दिया है।

सीआरपीएफ टीम द्वारा निभाई गई भूमिका की स्थानीय लोगों ने काफी सरहाना की। जवानों ने ही जान खतरे में डालकर लोगों को वहां से निकाला। लोगों के अनुसार अगर सीआरपीएफ के जवान समय पर नहीं पहुंचते तो और ज्यादा नुकसान हो सकता था। वहीं लोगों ने प्रशासन से मांग की कि नेहरू पार्क के करीब भी दमकल विभाग की गाड़ियां रखी जाएं। ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें