जम्मू। लोगों को ठगने वालों से अलर्ट रहने की सलाह देने वाली खाकी वर्दी भी ठगों से सुरक्षित नहीं। इसका ताजा उदाहरण शहर के पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक केस से मिला है। यहां कांस्टेबल की शिकायत पर उसके साथ ठगी का केस दर्ज हुआ है।
गोल गुजराल के रहने वाले कांस्टेबल संजय शर्मा ने शिकायत में बताया कि उसको किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। बताया कि उसकी लाटरी में कार निकली है। कुछ गहने भी निकले हैं। इसके लिए उसे 37 हजार रुपये जमा कराने पड़ेंगे। कांस्टेबल ने यह पैसे दिए गए खाता नंबर में जमा करा दिए। बाद मेें पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।