आरएस पुरा। कस्बे के चौहाला मोड़ के पास चोर एक स्टोर से धान के 25 बैग व टाटा मोबाइल वाहन ले उड़े। सोमवार सुबह जब धान भरने वाले व्यापारी गोदाम पहुंचा तो ताले टूटे होने के साथ टाटा मोबाइल गायब होने पर उसे चोरी होने का अहसास हुआ। एसके ट्रेडिंग कंपनी के मालिक संजीव गुप्ता ने इस मामले के बारे में पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विशनेश कुमार ने मौके पर जांच की तो पता चला कि गोदाम के ताले लोहे के राड से तोडे़ गए। ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो