रामनगर (नैनीताल)। पीएनजी पीजी कालेज में आधा दर्जन युवाओं ने बॉक्सिंग कोच की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। कोच ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
बॉक्सिंग कोच गोविंद सिंह निवासी जस्सागांजा ने बताया कि वह शाम के समय कालेज के ग्राउंड में बच्चों को कोचिंग दे रहे थे, तभी छह-सात युवकों ने उन पर हमला कर दिया। डंडे के वार से उनके सिर पर चोट आई। कोच ने थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
युवकों ने बॉक्सिंग कोच को किया लहूलुहान