जम्मू। ट्रैफिक पुलिस के आईजी बसंत रथ द्वारा मीडिया कर्मी को पीटने का मामला अभी शांत हुआ था कि सोमवार को शहर के ग्रेटर कैलाश इलाके में उनके द्वारा मेटाडोर चालक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और उनकी कार्यशैली पर सवाल भी उठा रहे हैं। ब्यूरो