जम्मू। गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल (जीएमसी) में उपचाराधीन कैदी की सोमवार को मौत हो गई। 55 वर्षीय दौलत दीन धारा 14 एफ के तहत अंबफला जेल में सजा काट रहे थे। सेहत बिगड़ने पर 25 अक्तूबर को उन्हें जीएमसी में भर्ती करवाया गया था। सुबह करीब साढ़े दस बजे उनका निधन हो गया। ब्यूरो