फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यौड़ियां 1

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। रजबाल पंचायत के वार्ड एक में तीन माह से पानी की आपूर्ति ठप है। पेयजल किल्लत से जूझ रहे वार्ड के निवासी सड़क पर उतर आए और पीएचई के लिखाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पानी न मिलने के कारण हम लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि हम तीन माह से पानी के लिए तरस रहे हैं। इस बारे में विभाग के अधिकारियों से बात की जा चुकी है लेकिन विभाग की तरफ से कोई पहल नहीं की जा रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पंचायत के पूर्व सरपंच भूषण बराल ने बताया कि वार्ड के लोग खरीद कर पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत के ज्यादातर लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिता रहे हैं और वह खरीद कर पानी नहीं पी सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें