दोमाना। कानाचक्क इलाके में सोमवार सुबह करीब चार बजे कपड़ों की दुकान में आग लग गई। पुलिस के अनुसार सुआ नंबर एक पर स्थित अनिल शर्मा की कपड़ों की दुकान में लोगों ने धुआं उठता देखा। इसको लेकर पास की पुलिस नाके पर सूचित किया गया। दुकान में रखे कपड़े को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। कानाचक्क पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ब्यूरो