फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने दूसरे दिन भी चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में बुधवार को दूसरे दिन भी सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि सुरक्षा बलों को कोई सफलता नहीं मिली है। सनद रहे की सोमवार की रात को सीमावर्ती क्षेत्र के बसंतर दरिया के पास सेना के जवानों ने कुछ संदिग्ध हलचल देखी थी। सेना के जवानों ने कुछ राउंड फायर भी किए। सुबह तलाशी अभियान के दौरान कुछ खून के धब्बे भी मिले। एक जोड़ा दास्ताने भी बरामद किए गए थे। हालांकि खून के धब्बे किसके हैं इस बाबत खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। बुधवार को दूसरे दिन भी सेना, पुलिस व बीएसएफ की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी अभियान शाम तक जारी रहा। सीमावर्ती गांवों की भी घेराबंदी की गई थी। दूसरी तरफ सुरक्षा एजेंसियाें ने बुधवार को भी इसलिए चौकसी दिखाई कि तीन फरवरी को विजयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स का शिलान्यास करने के लिए आ रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें