जम्मू। कुख्यात अपराधी विपन गुप्ता उर्फ विपन भूत को पुलिस ने दस दिन की रिमांड पर लिया है। वीरवार को गांधी नगर पुलिस ने उसे देसी कट्टे के साथ पकड़ा था। उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने यह देसी कट्टा कहां से लाया था। इसके अलावा पता लगाया जा रहा है कि वह किस तरह की वारदात को अंजाम देने जा रहा था। विपन ने पूछताछ में इतना जरूर बताया है कि वह किसी की हत्या करने जा रहा था। लेकिन वह किसे मारने के लिए जा रहा था, इसकी पूछताछ की जा रही है। हत्या, जानलेवा हमला करने, अवैध रूप से हथियार रखने और तेजधार हथियारों से हमले करने संबंधी उस पर कई केस दर्ज हैं।